फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्याम पदयात्रा आज से निकाली जाएगी, टूटी सड़क से जूझेंगे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक नगरी पानीपत से श्याम की नगरी चुलकाना तक फाल्गुन महीने में शनिवार और रविवार को दोनों दिन दो पदयात्रा निकाली जाएंगी। श्यामप्रेमियों में यात्रा के लिए उत्साह बना हुआ है। प्रशासन का सुविधा देना तो दूर व्यवस्थाओं में भी सहयोग नहीं है। गोहाना रोड के सामने यात्रा के शुरुआत में ही सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं और पत्थर बिखरे पड़े हैं।
विज्ञापन

समालखा में प्रवेश के बाद सर्विस लेन कई जगह टूटी पड़ी और रेलवे रोड पर अतिक्रमण किया गया हे। ऐसे में श्याम प्रेमियों की असुविधाओं के बीच भक्ति की परीक्षा भी होगी।
फाल्गुन मास में चुलकाना स्थित श्याम मंदिर में भक्तों का दर्शनों का आना शुरू हो जाता है। एकादशी और द्वादशी पर दूसरे जिलों से भी पैदल यात्रा आती हैं। शहर से दो बड़ी पदयात्रा शनिवार और रविवार को निकाली जाएगी। वृंदावन ट्रस्ट द्वारा शनिवार को 14वीं पदयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

वहीं श्री खाटू धाम ट्रस्ट द्वारा रविवार को 10वीं श्याम ध्वज पदयात्रा निकाली जाएगी। दोनों यात्राएं तड़के चार बजे के बाद शुरू होंगी और ये जीटी रोड से समालखा होते हुए चुलकाना पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें