फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्याम बाबा की पैदल यात्रा 21 को, प्राचीन देवी मंदिर में आज 20 फीट के झंडे का किया जाएगा पूजन

विज्ञापन
बैठक में शोभायात्रा के लिए चर्चा करते पदा​धिकारी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
पानीपत। वृंदावन ट्रस्ट ने 21 फरवरी काे श्याम बाबा की पैदल यात्रा के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा में सबसे आगे चलने वाले 20 फीट के झंडा का रविवार को प्राचीन देवी मंदिर में पूजन किया जाएगा। संस्था ने इसकी तैयारी के लिए शनिवार को कार्यालय में बैठक की। ट्रस्ट के संरक्षक विकास गोयल ने बताया कि रविवार को शाम को चार बजे देवी मंदिर में बड़े ध्वज का पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान राकेश बंसल व वरुण सिंगला ने बताया की शहर में यात्रा के लिए प्रचार कार्य जोरों से चल रहा है। शहर की सभी संस्थाओं को निमंत्रण दिया गया है। आशीष गर्ग ने बताया कि रास्ते में लगभग 12 स्थानों पर भंडारे लगाए जाएंगे। कोषाध्यक्ष नवीन गर्ग व महासचिव हरीश बंसल ने बताया कि यात्रा के लिए शहर में हार्डिंग और बैनर लग चुके हैं। फाल्गुन माह में श्याम बाबा की जय-जयकार पूरे देश में गूंजने लगती है। फाल्गुन मेले पर लाखों श्रद्धालु देश भर से चुलकाना धाम आते हैं, जिसकी मान्यता वर्षों से चली आ रही है। पानीपत से चुलकाना में श्याम बाबा पर 21 फरवरी को यात्रा निकाली जाएगी। ट्रस्ट द्वारा पिछले 14 वर्षों से यात्रा निकाली जा रही है, इसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल होंगे। कुशल कारीगर श्याम बाबा के झंडे तैयार करने में लगे हुए हैं। इस पर निशान ध्वज सूरत से लाया गया है। इस माैके पर मुकेश गोयल, बलदेव गांधी, जोगिंदर कुंडू, राहुल गुप्ता, पुनीत गर्ग, यीशु गोयल, गोरस बंसल, विशाल गुप्ता, दिनेश गर्ग, सुनील रावल व संजय गोयल माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें