फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सबसे तेज दौड़ा शुभम, अंकित ने लगाई सबसे लंबी छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जिले में खंड स्तर पर स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को अंतिम दिन रहा। जिसमें लड़कों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई। लड़कों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




पानीपत खंड के अंतर्गत शिवाजी स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और अपना दमखम दिखाया। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा व एईओ खेल रवींद्र ने महिला खेल स्पर्धाओं का शुभारंभ किया। वहीं, खेलों के समापन पर विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न स्पर्धाओं में चैंपियन बने खिलाड़ियों व टीमों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। खेल प्रतियोगिताओं के दौरान विभिन्न स्कूलों के पीटीआई, डीपीई व अन्य शिक्षकों ने अपनी ड्यूटी का बखूबी निर्वहन किया।


एईओ खेल रवींद्र ने बताया कि खेलों का सफल आयोजन किया गया। जिला शिक्षा विभाग की ओर से स्कूली खेल प्रतियोगिताएं लड़के व लड़कियों के विभिन्न आयु वर्ग के लिए अलग-अलग तिथियों में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खंड स्तर पर कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूली खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम-

शॉटपुट अंडर-19-

स्थान खिलाड़ी स्कूल
प्रथम मिशु आर्य वमा विद्यालय जीटी रोड।

द्वितीय प्रियांश प्रताप पब्लिक स्कूल।



डिस्कस थ्रो अंडर-19-
स्थान खिलाड़ी स्कूल
प्रथम रुद्र डीएवी पुलिस लाइन।
द्वितीय शुभम सनराइज पब्लिक स्कूल, असंध रोड।




ऊंची कूद अंडर-19-
स्थान खिलाड़ी स्कूल

प्रथम सत्यम जीएमएसएसएस जीटी रोड।
द्वितीय ब्रिजेश ऋषिकुल, संजय कॉलोनी।




ट्रिपल जंप अंडर-19-

स्थान खिलाड़ी स्कूल
प्रथम अंकित ऋषिकुल स्कूल।




जेवलिन थ्रो अंडर-19-
स्थान खिलाड़ी स्कूल

प्रथम निश्चय एमएएसडी।
द्वितीय अंशुल डीएवी पुलिस लाइन।




लंबी कूद अंडर-17-

स्थान खिलाड़ी स्कूल

प्रथम अंकित जीएसएसएस सौंदापुर।

द्वितीय अक्षय जीएमएसएसएसएस राजाखेड़ी।

तृतीय अंकित ऋषिकुल विद्या निकेतन।



लंबी कूद अंडर-14-
स्थान खिलाड़ी स्कूल

प्रथम अंशु ग्लोबल पब्लिक स्कूल।
द्वितीय हर्षित बीजेएसपी आसन कलां।
तृतीय युवी बीजेएसपी आसन कलां।

दौड़ अंडर-17-
100 मीटर-

स्थान खिलाड़ी स्कूल
प्रथम शुभम जीएमएसएसएसएस राजाखेड़ी।
द्वितीय विजय जीएमएसएसएसएस राजाखेड़ी।
तृतीय आर्यन आर्य लाल भारती पब्लिक स्कूल।



200 मीटर-

स्थान खिलाड़ी स्कूल

प्रथम शुभम जीएमएसएसएसएस राजाखेड़ी।

द्वितीय विजय जीएमएसएसएसएस राजाखेड़ी।

तृतीय आर्यन आर्य लाल भारती पब्लिक स्कूल।

400 मीटर-
स्थान खिलाड़ी स्कूल
प्रथम मोहित जनता पब्लिक स्कूल।
द्वितीय हर्षित ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल।
तृतीय अमन जीएसएसएस निजामपुर।



800 मीटर-

स्थान खिलाड़ी स्कूल

प्रथम मोहित जनता पब्लिक स्कूल।

द्वितीय हर्षित ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल।

तृतीय अंकित जीएसएसएस निजामपुर।

1500 मीटर-
स्थान खिलाड़ी स्कूल
प्रथम अंशु डॉ. आरके सीनियर सेकेंडरी स्कूल।
द्वितीय आर्यन जीएसएसएस बड़ौली।



3000 मीटर-

स्थान खिलाड़ी स्कूल

प्रथम सचिन कुमार ज्ञान गंगा, उग्राखेड़ी।

द्वितीय गौरव पीएमश्री जीएसएसएस जाटल।
तृतीय अर्पित जीएसएसएस सौंदापुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें