फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चुलकाना धाम में श्रीमद्भगवद्गीता सार कथा का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
कलश यात्रा में उमड़ा भ​क्ति का सैलाब, बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया भाग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


समालखा। चुलकाना धाम स्थित ऐतिहासिक प्राचीन श्री श्याम बाबा मंदिर में मंगलवार को स्वामी रामदास हितैषी के पावन सानिध्य में श्रीमद्भागवत सार कथा एवं कीर्तन का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सुबह कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। यात्रा श्री श्याम बाबा मंदिर से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए चुनकट ऋषि लकीसर बाबा मंदिर पहुंची और वापस श्री श्याम बाबा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। सरपंच सतीश छौक्कर ने गीता को सिर पर धारण किए नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के भजन सम्राट नरेंद्र कौशिक समचाना ने चुनकट ऋषि की तपोभूमि से भजनों की शुरुआत की। उन्होंने भजनों के माध्यम से श्याम बाबा के शीश दान के महत्व का गुणगान किया। वहीं नंदलाल कौशिक ने श्याम भजनों से पंडाल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथा व्यास स्वामी श्रीरामदास हितैषी ने श्रद्धालुओं को भगवान की विभिन्न लीलाओं से अवगत कराया। उन्होंने श्रीमद्भागवत के संदेश को सरल शब्दों में समझाते हुए श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति और आध्यात्मिक शक्ति का महत्व बताया। कार्यक्रम 10 अक्तूबर तक चलेगा। प्रतिदिन शाम चार बजे से श्याम प्रभु की इच्छा तक कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कलश यात्रा में उमड़ा भक्ति का सैलाब, बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया भाग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें