फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में एसडीएम का छापा, देरी से आने पर चार कर्मियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के छापे के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। बुधवार को एसडीएम ने शिक्षा विभाग के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान देर से आने वाले चार कर्मियों की अनुपस्थिति लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया। बुधवार को उपायुक्त के निर्देश पर एसडीएम ने जिला शिक्षा अधिकारी, उप जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। हाजिरी रजिस्टर की जांच के दौरान कार्यालय में उपस्थित न रहने वाले चार कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्यालय में देर से आना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले लोगों के साथ सभ्य तरीके से पेश आएं और समय पर काम किए जाएं। कार्यालयों में कोई भी अनधिकृत व्यक्ति नहीं आना चाहिए। सभी शिकायतों का समय पर समाधान किया जाए।
विज्ञापन

शिक्षक समय पर पहुंचें स्कूल
एसडीएम ने राजकीय स्कूलों के शिक्षकों को भी निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक नियमित रूप से निर्धारित समय पर स्कूल पहुंचें। समय पर न पहुंचने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन:
उपायुक्त सुशील सारवान के निर्देशानुसार इस तरह के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। कोई समय पर नहीं आता है और सरकार की हिदायतों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीरेंद्र ढुल, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें