फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: त्योहार पर ट्रेनों में सीटों का संकट, वेटिंग 150 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
आम्रपाली, गरीब रथ और नेताजी एक्सप्रेस में भारी भीड़ बिहार-यूपी जाने वाले यात्रियों ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही हैं। आम्रपाली एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में भारी भीड़ के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेताजी एक्सप्रेस में 125 से अधिक की वेटिंग है, जबकि गरीब रथ एक्सप्रेस में भी सीटों के लिए मारामारी है। जम्मू मेल में 10 से 15 दिन तक की वेटिंग चल रही है। टाटा और ऊंचाहार एक्सप्रेस में स्लीपर की वेटिंग 150 से अधिक पहुंच गई है।

यात्रियों विक्रम, आशुतोष और संतोष ने बताया कि त्योहार के समय सीट नहीं मिलने से सफर करना मुश्किल हो गया है। भीड़ के कारण उन्हें खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। यात्रियों ने रेलवे से बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की मांग की, ताकि त्योहार पर घर जाने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में सीटों की भारी मांग है। यात्रियों की परेशानी से संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन के लिए भी उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है।
24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें