फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पानीपत पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद अलर्ट मोड पर आ गई है। शहर समेत जिलेभर में नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लाइन में चार कंपनी के साथ ही हथियारबंद जवानों की एक स्वेट टीम तैयार कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने सभी पर्यवेक्षक अधिकारी, थाना प्रबंधकों व चौकी इचांर्ज को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। पुलिस जवानों ने पैदल गश्त करने के साथ ही नाकाबंदी कर वाहनों व संदिग्धों की गहनता से जांच शुरू कर दी है। इसके साथ बस स्टैंड पर यात्रियों के सामान को भी जांच की। पुलिस टीम हाईवे पर आने जाने वाले की भी जांच कर रही है। होटल, ढाबे, धर्मशाला व रेस्टोरेंट की भी जांच शुरू कर दी है। संचालक को बिना आईडी किसी को भी ठहरने की अनुमति नहीं देने की हिदायत दी हैं। बस स्टैंड व व्यस्त बाजारों में सुरक्षा बढ़ा दी है। सादी वर्दी में भी जवानों को तैनात किया है। खुफिया तंत्र को और अधिक सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने आमजन से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना देने की अपील की है। इसके साथ किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करने की हिदायत दी है। सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें