फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नई अनाज मंडी में दुकान व बूथ रिजर्व प्राइस से अधिक में बिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड द्वारा नई अनाज मंडी में बुधवार को अनाज मंडी की नौ दुकानों, सब्जी मंडी की आठ दुकानों व छह बूथों की ई नीलामी की गई। जिसमें बूथों का रिजर्व रेट 20.50 लाख रुपये रखा गया था और अनाज मंडी व सब्जी मंडी की दुकानों का रिजर्व रेट 96.21 लाख रुपये था। जबकि सब्जी मंडी की कोने वाली दो दुकानों का रिजर्व रेट एक करोड़ पांच लाख रुपये था।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे से लेकर शाम को करीब चार बजे तक हुई ई नीलामी में अनाज मंडी के छह में से चार बूथ रिजर्व प्राइस से कही ज्यादा महंगे रेटों पर बिके है। चारों बूथ 32.20 लाख, 32.70 लाख, 33.20 लाख व 33.40 लाख में बिके है। जबकि अनाज मंडी की नौ दुकानों में से सिर्फ एक ही दुकान रिजर्व रेट से ज्यादा एक करोड़ 19 लाख में बिकी है। वहीं इसराना में बनाई गई सब्जी मंडी की दुकानों के लिए किसी भी व्यक्ति ने बोली नहीं लगाई है। बता दें कि इसराना की सब्जी मंडी के लिए मार्केट कमेटी द्वारा 19 दुकानों की साइट बनाई गई है और सब्जी मंडी के लिए एक शेड भी बनाया हुआ है लेकिन सब्जी मंडी की दुकानों के लिए अब तक 10-11 बार ई नीलामी हो चुकी है। आज तक किसी ने भी सब्जी मंडी की एक भी दुकान नहीं खरीदी है।

मार्केट कमेटी के सचिव पवन कुमार का कहना है कि बुधवार को हुई ई नीलामी में चार बूथ रिजर्व रेट से कही ज्यादा भाव पर बिके है और अनाज मंडी की एक दुकान भी रिजर्व रेट से ज्यादा बिकी है। उन्होंने बताया कि सब्जी मंडी की दुकानों की किसी ने भी बोली नहीं लगाई। सब्जी मंडी की दुकानों की अब तक 10-11 बार ई नीलामी हो चुकी है लेकिन अब तक किसी ने भी एक भी दुकान नहीं खरीदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें