फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मुख्य बाजारों में शादी के सामान के लिए उमड़े खरीदार

विज्ञापन
इंसार बाजार में खरीदारी करने पहुंचे खरीदार। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। देव उठनी एकादशी के साथ ही वैवाहिक सीजन की शुरुआत हो गई है। शहर के मुख्य बाजारों में शादी-ब्याह के लिए खरीदारी शुरू होने के साथ ही रौनक लौट आई है। रविवार की छुट्टी के दिन बाजारों में ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। कपड़ों, कॉस्मेटिक और ज्वेलरी के शोरूमों तक ग्राहकों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

शादी के सीजन में दूल्हा-दुल्हन के परिधानों के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों की जरूरतों का सामान खरीद रहे हैं। रविवार को परिवारों के साथ खरीदारी करने पहुंचे लोगों के कारण मुख्य बाजारों के मार्गों पर लोगों की कतारें नजर आईं। इंसार बाजार स्थित कॉस्मेटिक शॉप संचालक हेमंत ने बताया कि देव उठनी एकादशी के बाद शादी-ब्याह के कार्यक्रम शुरू होने से दुकान पर ग्राहकों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। दुल्हन के श्रृंगार और शादी समारोहों के लिए कॉस्मेटिक उत्पादों की अच्छी मांग आ रही है और रविवार को दिनभर ग्राहकों का आना-जाना लगा रहा। हन्नी कालड़ा ने बताया कि वैवाहिक सीजन शुरू होते ही बाजार में खरीदारी का माहौल बन गया है। रविवार को बाजार में इतनी भीड़ रही कि कई जगह पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। लोगों में शादी की तैयारियों को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है और विभिन्न वर्गों के सामान की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान गौरव लिखा ने बताया कि देव उठनी एकादशी के साथ शादी-ब्याह का दौर शुरू होने से व्यापारियों को बड़ी राहत और उम्मीद मिली है। रविवार को बाजार में हुई अच्छी खरीदारी से व्यापारिक गतिविधियों को गति मिली है और आने वाले दिनों में शादी-ब्याह के सीजन के आगे बढ़ने के साथ बाजारों में रौनक और बढ़ने की उम्मीद है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें