फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नौल्था में पिलर वाले पुल की मांग को लेकर दुकानदारों का प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

विज्ञापन
नौल्था गांव में हाईवे पर बनने वाले फ्लाईओवर के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण व दुकानदार। संवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे (एनएच-709) स्थित गांव नौल्था में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित नए फ्लाईओवर को लेकर विवाद गहरा गया है। शनिवार को हाईवे किनारे स्थित करीब 200 दुकानदारों और ग्रामीणों ने पिलर वाला (एलिवेटेड) पुल बनाने की मांग के लिए जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एनएचएआई और प्रशासन ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो वे नेशनल हाईवे के किनारे अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने पर मजबूर होंगे।
नौल्था में पीर बाबा की मजार से लेकर आईटीआई के सामने तक एक नया फ्लाईओवर बनाया जाना है। प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों और ग्रामीणों का कहना है कि पानीपत शहर में बने एलएंडटी पुल की तर्ज पर ही नौल्था में भी पिलर वाला फ्लाईओवर बनाया जाए।
विज्ञापन

कमेटी के प्रधान राजकुमार पांचाल, बलराज जागलान, विजय धीमान और समुंद्र जागलान ने कहा कि वे लंबे समय से पिलर वाले पुल की मांग उठा रहे हैं। अगर यहां पिलर वाला पुल बनता है, तो नीचे से रास्ता खुला रहेगा, जिससे हाईवे के दोनों ओर स्थित 200 से अधिक दुकानदारों का रोजगार सुरक्षित रहेगा और ग्रामीणों को भी आवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


प्रशासन के रुख से असमंजस, ग्रामीणों में रोष
ग्रामीण मनोज जागलान, धर्मवीर जागलान और जितेंद्र जागलान ने बताया कि एनएचएआई या जिला प्रशासन ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि नौल्था में पिलर वाला पुल बनेगा या फिर इसराना की तरह मिट्टी डालकर बंद दीवार वाला पुल खड़ा कर दिया जाएगा। इस असमंजस के कारण स्थानीय व्यापारियों में भारी रोष है। मिट्टी वाला पुल बनने से रोजगार खत्म हो जाएगा। राजकुमार जागलान व राजा ने बताया कि इसका ग्रामीण और व्यापारी एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें