फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मतलौडा बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को आज सुबह 10 बजे तक का मिला समय

विज्ञापन
विज्ञापन
-थाना प्रभारी की दुकानदारों के साथ बैठक में बनी सहमति
विज्ञापन

-सड़क पर सामान रखने और रेहड़ी-ठेले लगाने पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा। बस स्टैंड और मुख्य सड़क पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए मतलौडा पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। वीरवार को थाना प्रभारी मतलौडा की अध्यक्षता में बस स्टैंड क्षेत्र के दुकानदारों और व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक में दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि वे शुक्रवार को सुबह दस बजे तक दुकानों के बाहर रखा सामान, काउंटर और बोर्ड निर्धारित सीमा के अंदर रखना होगा। दुकानों के सामने रेहड़ी-ठेले या अस्थायी दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही दुकानदारों को अपने और ग्राहकों के वाहन सड़क पर बेतरतीब खड़े नहीं करने के लिए कहा गया, जिससे बसों और आमजन को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतलौडा थाना प्रभारी ने बताया कि निर्धारित समय के बाद सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण मिला तो सामान जब्त करने, चालान काटने और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों ने बैठक में सहमति पत्र देकर नियमों का पालन करने का भरोसा दिलाया। पुलिस प्रशासन ने दुकानदारों, रेहड़ी संचालकों और आमजन से मतलौडा को जाम मुक्त एवं सुरक्षित बनाने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें