फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मामूली विवाद के बाद सुआ से दुकानदार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। खन्ना रोड पर दो पड़ोसी दुकानदारों के बीच कहासुनी हो गई। जिसमें एक दुकानदार ने हमला कर दिया। बीच-बचाव के आए युवक पर भी आरोपी ने सूआ से वार किए और घायल कर दिया और दुकान में भी तोड़फोड़ की। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कृष्णपुरा निवासी राम कुमार ने थाना औद्योगिक सेक्टर-29 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी खन्ना रोड पर कच्ची फाटक के पास बर्तनों की दुकान है। शुक्रवार शाम को पड़ोसी दुकानदार सौरभ उसकी दुकान पर आया और गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि सौरभ ने पहले उस पर कुछ फेंककर मारा और मारपीट करने लगा। इस दौरान नवीन उसे बचाने के लिए पहुंचा तो सौरभ ने उस पर भी इसके बाद हाथ में लिए सूआ से उस पर वार करने शुरू कर दिए। आरोपी ने तीन-चार वार किए।
जिससे वह घायल हो गया। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी थाना औद्योगिक सेक्टर-29 ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें