फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आर्यन की हार से लगा झटका कोच बोले-बेहतर की थी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। करहंस गांव के 17 वर्षीय वुशु खिलाड़ी आर्यन का एशियन गेम्स में पदक जीतने का सपना मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में हार के साथ टूट गया। परिणाम से उनके प्रशंसकों, परिजन को झटका लगा है। उनके कोच राजीव का कहना है कि हमें बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। भविष्य के लिए आर्यन को अपनी तैयारी और मजबूत करनी होगी।
विज्ञापन

जापान में चल रहे एशियाई खेलों में क्वार्टर फाइनल मुकाबले को लेकर जिले में खेल प्रेमियों के बीच उत्साह था। आर्यन के माता-पिता और कोच ने कहा कि इस पराजय के बावजूद एशियाड जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करना आर्यन के खेल कॅरिअर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अब उनका लक्ष्य आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी को और मजबूत करना रहेगा।
इससे पहले पुरुषों की 56 किलोग्राम सांडा स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में आर्यन को उज्बेकिस्तान के 24 वर्षीय खिलाड़ी सायदुल्लो अब्दुराशितोव से हार का सामना करना पड़ा। सोमवार को खेले गए मुकाबले में उन्होंने अफगानिस्तान के साफी शाहजादा को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें