फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में विस्डम सदन ने मारी बाजी

Thu, 10 Nov 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें विस्डम सदन अव्वल रहा।
विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में वीरवार को श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों के उत्साह को देखते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को चयन किया गया। प्रत्येक सदन से छह-छह प्रतिभागी शामिल हुए। निर्णायक मंडल में मंजू रानी व सुमन सैनी शामिल रहे।
विज्ञापन


प्रतिभागियों ने तीन से चार मिनट के अंतराल में आत्मविश्वास, लय, रिद्म व वाद्य यंत्रों के साथ वैदिक व गीता श्लोकों की प्रस्तुति दी। जिसमें विस्डम सदन प्रथम स्थान पर रहा। प्रिंसिपल अनुपमा सिन्हा ने विस्डम सदन की समन्वयक सुमन सैनी व विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संस्कृत हमारी संस्कृति की पहचान है। आज नई भाषाओं के आगे आने पर संस्कृत पीछे जाती जा रही है। विस्डम सदन से विजेता विद्यार्थी आंचल, हेना, पलक, चक्षु, विनिता व आयुष रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें