फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खो-खो में नाम रोशन कर रही बलाना की शिवानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बलाना गांव की 17 वर्षीय शिवानी खो-खो में गांव का नाम रोशन कर रहीं हैं। उनका चयन जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए हो चुका है।
विज्ञापन

शिवानी ने खो-खो में अब तक सात पदक हासिल किए हैं। इसमें नेशनल में एक रजत, राज्य स्तर पर एक स्वर्ण और दो रजत और जिला स्तर पर दो स्वर्ण और एक रजत पदक शामिल हैं। फिलहाल वह नौल्था गांव के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है और पढ़ाई के साथ खेल संबंधी अन्य गतिविधियों में भाग लेतीं हैं।
विज्ञापन

खो-खो में शिवानी की रुचि बचपन से ही रही है। सीमित संसाधनों और कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद शिवानी ने मेहनत और लगन को अपना हथियार बनाया। शिवानी के पिता सतबीर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते है। कोच गुलशन कुमार के मार्गदर्शन में शिवानी ने खेल की बारीकियां सीखीं और अपने हुनर को विकसित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें