फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिवकुमार का हत्यारोपी एक दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पूजा विहार कॉलोनी की शिवकुमार की हत्या के आरोपी साहिल को वीरवार शाम को दिल्ली पैरलल नहर के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने शिवकुमार की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी साहिल को न्यायालय में पेश किया। आरोपी एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना माॅडल टाउन के प्रभारी जगमिंद्र ने बताया कि थाना माॅडल टाउन में पूजा विहार कॉलोनी निवासी किशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बहन सोनिया की शादी अर्जुन नगर हाल पूजा विहार कॉलोनी निवासी शिव कुमार के साथ की थी। उनके दो बच्चे हैं। छह मई को सुबह 10:30 बजे भांजी काजल ने उसको फोन कर बताया कि पड़ोस में रहने वाले गांव बड़ौली निवासी साहिल ने रात के समय पिता को सिर में चोट मार दी। पापा घर में बेड पर पड़े है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ हालत में पड़े बहनोई शिवकुमार को जिला नागरिक अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। साहिल ने उसके बहनोई शिव कुमार के सिर पर सब्बल (खुदपाल) से वार कर हत्या की है।
थाना माडल टाउन में किशन की शिकायत पर साहिल के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगमिंद्र ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसकी कुछ दिन पहले शिव कुमार के साथ बैठकर शराब पीते समय किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। तब शिव कुमार ने उसके साथ मारपीट व गाली गलौज की थी। इसके बाद से ही वह शिव कुमार से रंजिश रखने लगा था। पांच मई को शिव कुमार घर के बाहर ई रिक्शा में बैठकर शराब पी रहा था और वह पास में बैठा हुआ था।
विज्ञापन

नशा होने पर शिव कुमार उसको गाली देने लगा तो वह अपने घर चला गया। कुछ देर बाद वह घर से सब्बल (खुदपाल) लेकर शिव कुमार के घर गया और अंदर बेड पर बैठे शिव कुमार के सिर पर पीछे से सब्बल से ताबड़ तोड़ वार कर दिए और मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें