फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हर पात्र दिव्यांग को मिलेगा यूडीआईडी कार्ड, लगाएंगे शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में दिव्यांगजन की यूनिक दिव्यांग पहचान पत्र (यूडीआईडी) बनाया जाएगा। इसके लिए गांव स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के बाद लोगों के नाम दर्ज करेगी। इसके लिए शुक्रवार को जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम -2016 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और संस्थानों में दिव्यांगजन के लिए अनुकूल सुविधाएं सुनिश्चित करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। उनको किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सरकारी इमारतों, बस अड्डों, पार्क और अस्पताल में रैंप, रेलिंग और दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय उपलब्ध कराया जाए।
उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) के कार्यकारी अभियंता को सभी सार्वजनिक भवनों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके साथ रोजगार और आरक्षण के मुद्दे पर चार प्रतिशत आरक्षण के अनुपालन की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों में आरक्षण नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, नगराधीश टीनू पोसवाल, जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा व सीएमओ डॉ. विजय मलिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें