फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमीज से की आत्महत्या

Thu, 10 Oct 2013 11:07 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत के इसराना में एक युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। परिजनों ने उसकी आत्महत्या का कारण बीमारी बताया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


नौल्था में डिडवाड़ी रोड स्थित एक खाली प्लाट में खड़े पेड़ पर एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। उसने अपनी कमीज से ही फंदा बना लिया था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंची और उसकी शिनाख्त 28 वर्षीय निवासी इरफान के रूप में हुई। वह लंबे समय से नौल्था में किराए पर रहता था और कई दिन से बीमार चल रहा था। परिजनों ने बताया कि वह बीमार चल रहा था। जिससे उसका काम पर जाना भी छूट गया था, जिसके चलते घर में खाने तक के लाले पड़ गए।
विज्ञापन


इरफान कई दिनों से मलेरिया से ग्रस्त था और उसका पानीपत के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह वीरवार को घर से दवा लेने को निकला था। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और शव को पोस्टमार्टम कराकर उनको सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें