फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मुक्केबाजी में शिक्षांत ने बनाई पहचान, नेशनल प्रतियोगिता में ले चुके भाग

विज्ञापन
शिक्षांत।
विज्ञापन
पानीपत। बुआना लाखू गांव के शिक्षांत ने अपनी मेहनत और लगन से मुक्केबाजी में पहचान बनाई है। वे जिला स्तर पर दो बार स्वर्ण और राज्य स्तर पर दो बार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। छह से नौ अक्तूबर तक चंडीगढ़ में आयोजित शिक्षा भारती मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर शिक्षांत ने गांव सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने नवंबर महीने में कर्नाटक में आयोजित अंडर-19 नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भाग लिया था।
विज्ञापन

शिक्षांत के पिता चांदराम प्राइवेट नौकरी करते हैं और उनकी मां गीता रानी गृहिणी हैं। शिक्षांत गांव में ही स्थित पीएस एकेडमी में अपने कोच सुरेंद्र के मार्गदर्शन में मुक्केबाजी के गुर सीख रहे हैं। कोच सुरेंद्र ने बताया कि शिक्षांत मेहनती खिलाड़ी हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत उसका धैर्य और लगन है। वह हर मुकाबले से कुछ नया सीखने की कोशिश करते हैं। अगर वह इसी तरह मेहनत करते रहे तो आने वाले समय में राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगे।
शिक्षांत ने बताया कि उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना है, उनके लिए मुक्केबाजी सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि उनका भविष्य भी है। उनका मानना है कि एक खिलाड़ी को खेल में हार और जीत दोनों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कोच और माता-पिता ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें