फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिक्षा रथ टीम ने 22 बच्चों का सरकारी स्कूल में कराया पंजीकरण

Fri, 25 Jul 2025 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा की देखरेख में वीरवार को शिक्षा रथ टीम ने कस्तूरबा बी स्कूल की मुख्य शिक्षिका मंजू और स्थानीय स्टाफ के साथ मिलकर महादेवी कॉलोनी में लोगों काे प्रेरित किया। इस अभियान के दौरान 22 बच्चों का सरकारी स्कूल के लिए पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षा रथ टीम पिछले दो वर्षों से लगातार जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जाकर सर्वेक्षण कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य जिले को जीरो ड्रॉपआउट बनाना है और हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि हर बच्चा पढ़ेगा तो देश तरक्की करेगा। इसी सोच के साथ हम शिक्षा रथ टीम के माध्यम से बच्चों को स्कूल से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं और हमें इसमें लगातार सफलता मिल रही है।

डीओसी हरिओम ने बताया कि शिक्षा रथ टीम प्रत्येक दिन सुबह और शाम को एक-एक स्कूल के स्थानीय स्टाफ के साथ मिलकर शाम पांच बजे से आठ बजे तक सर्वेक्षण करती है क्योंकि इस समय अभिभावक अपने घरों में मिल जाते हैं और सीधे संवाद का अवसर मिलता है। यह अभियान अभिभावकों और बच्चों के बीच सरकारी स्कूलों की सुविधाओं के प्रति विश्वास बढ़ा रहा है। कस्तूरबा बी स्कूल की शिक्षिका मंजू ने बताया कि जिन बच्चों का आज पंजीकरण हुआ है उन्हें जल्द ही स्कूल में दाखिला दिया जाएगा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें