फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पति की मौत के बाद की दूसरी शादी, उससे भी हुआ तलाक, पहले पति की विधवा बनकर ली पेंशन

Sun, 26 Apr 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। महिला ने कोरोना में पति की मौत होने के पांच साल बाद ससुरालियों से अपना हक मांगा तो ससुरालियों ने उस पर ही फर्जीबाड़ा करने के आरोप लगा दिए। महिला संरक्षण अधिकारी ने जब दोनों पक्षों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया तो ससुरालियों ने आरोप लगाए कि पति की मौत के बाद उसने दूसरी साथी कर ली थी। जिससे उसका तलाक हो गया। वह सरकारी विभाग में तैनात है, फिर भी विधवा पेंशन ले रही है। इसके सबूत भी पेश किए। दूसरे पति ने भी महिला संरक्षण अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर उसके खिलाफ बयान दिए जिसके बाद महिला संरक्षण अधिकारी ने इस मामले में गहनता से जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पानीपत के एक गांव निवासी महिला ने महिला संरक्षण अधिकारी कार्यालय में प्रार्थनापत्र सौंपा। महिला का कहना है कि उसकी शादी अप्रैल 2018 में कैथल के एक गांव में हुई थी। 13 मई 2021 में उनके पति की मौत हो गई थी। जिसके दो दिन बाद 15 मई को उसने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद वह बेटी को लेकर अपने मायके चली गई। अब उसकी पांच साल की बेटी है। जिसके पालन पोषण के लिए उसे दहेज में दिया गया सामान और गहने वापस दिए जाएं। महिला संरक्षण अधिकारी ने शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों को अपने कार्यालय में काउंसिलिंग के लिए बुलाया। ससुरालियों ने महिला पर ही उलटा आरोप लगाने शुरू कर दिए।
ससुरालियों कहना है कि पति की मौत के बाद उसने दूसरे युवक से शादी कर ली थी। आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज में भी उसी का नाम अपडेट करा लिए थे। जिस कारण अब उसका कोई हक उनकी संपत्ति पर नहीं बनता। उसका दूसरे युवक से भी तलाक हो गया जिसके बाद वह पहले पति की विधवा बनाकर पेंशन ले रही है, जबकि वह एक सरकारी विभाग में भी तैनात है।
विज्ञापन


दूसरे पति ने भी दिए बयान

उधर, दूसरा पति भी उसके खिलाफ बयान देने के लिए महिला संरक्षण अधिकारी कार्यालय में पहुंच गया। उसने बताया कि वह एक विभाग में चौकीदार है और उसी विभाग में उसकी पत्नी भी तैनात है, लेकिन उसका तलाक हो चुका है। उसने शादी से जुड़े दस्तावेज भी महिला संरक्षण अधिकारी को सौंपे। जिस पर महिला संरक्षण अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी।

महिला ने अपने ससुरालियों के खिलाफ प्रार्थनापत्र सौंपकर सामान दिलाए जाने की मांग की थी। जब दोनों पक्षों को बुलाया तो ससुरालियों ने महिला पर दूसरी शादी करने, नौकरी में होते हुए पेंशन लेने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-रजनी गुप्ता, महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें