फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एसडीएम नवदीप सिंह नैन ने इसराना व मतलौडा अनाज मंडियों का उठान को लेकर किया निरीक्षण

Sun, 26 Apr 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। अनाज मंडी के नोडल अधिकारी एवं एसडीएम इसराना नवदीप सिंह नैन ने शनिवार को दोपहर बाद इसराना व मतलौडा अनाज मंडियों का दौरा किया। इसके बाद दोनों खरीद एजेंसियों हैफेड व हरियाणा वेयर हाउस के अधिकारियों के साथ बैठक ली। एसडीएम नवदीप ने दोनों खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को गेहूं के उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने उठान में किसी की लापरवाही मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम नवदीप नैन ने इसराना मंडी में आढ़तियों व किसानों से भी बात की। उन्होंने कहा कि गेहूं के उठान में तेजी लाए ताकि किसानों की समय पर भुगतान मिल सके। मंडी प्रधान जयकरण जागलान ने बताया कि गेहूं का उठान समय पर नहीं होने से किसान भुगतान के लिए आढ़तियों के चक्कर काट रहे हैं। गेहूं गोदाम पर जाने के बाद ही भुगतान किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें