- जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के सातवें दिन एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का मंगलवार को सातवां दिन रहा। इस दिन एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हालांकि बारिश के कारण फुटबॉल, क्रिकेट, बेसबॉल, सॉफ्टबॉल आदि कुछ खेल की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताएं 27 अगस्त तक आयोजित की जानी थी। 800 मीटर में शौर्य और तीन हजार मीटर में सचिन सबसे तेज दौड़े।
मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने खेल स्थलों का दौरा किया व खिलाड़ियों को खेल में उनके भविष्य पर बात की। इस मौके पर उपजिला शिक्षा अधिकारी मनीष गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी पानीपत विक्रम सहरावत, प्रिंसिपल जयपाल सरोहा, विजेंद्र पूनिया, एईओ रविंद्र सिंह अंतिल व एईईओ कर्ण सिंह पूनिया, सचिव सतेंद्र मलिक, संयोजक सुरेश कादयान, शारीरिक संघ प्रधान राकेश कादयान, सचिव संदीप कुमार, खेलों के प्रभारी डॉ. जोगिंद्र सिंह व प्रभारी प्रदीप कादयान मौजूद रहे।
खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम-
एथलेटिक्स- आयु वर्ग 14 (छात्र)
100 मीटर दौड़ में प्रथम आदानस, द्वितीय प्रेम ऋषि, तृतीय हिमांशु।
200 मीटर में प्रथम हिमांशु, द्वितीय मोहित, तृतीय नवदीप।
400 मीटर में प्रथम नितिन, द्वितीय वंश, तृतीय वंश।
600 मीटर में प्रथम नितिन, द्वितीय वंश, तृतीय संगम।
आयु वर्ग 17 (छात्र)
100 मीटर दौड़ में प्रथम सागर, द्वितीय वंश, तृतीय लावानस।
200 मीटर में प्रथम सागर, द्वितीय वंश, तृतीय लावानस।
400 मीटर में प्रथम शौर्य, द्वितीय गोविंद, तृतीय आयुष।
800 मीटर में प्रथम शौर्य, द्वितीय आकाश, तृतीय साजन।
1500 मीटर में प्रथम सौरव, द्वितीय आकाश, तृतीय यश।
3000 मीटर में प्रथम सौरव, द्वितीय साबिर, तृतीय विक्रांत।
आयु वर्ग 19 (छात्र)
100 मीटर में प्रथम हिमांशु, द्वितीय आर्यन, तृतीय अंशुल
200 मीटर में प्रथम आर्यन, द्वितीय हिमांशु, तृतीय अंशुल।
400 मीटर में प्रथम मोहित, द्वितीय अंशुल, तृतीय शोभित।
800 मीटर में प्रथम मोहित, द्वितीय नितेश, तृतीय प्रिंस।
1500 मीटर में प्रथम सचिन, द्वितीय मंजीत, तृतीय विशाल।
3000 मीटर में प्रथम सचिन, द्वितीय अभय।
बॉक्सिंग (छात्र)- आयु वर्ग 14 वर्ग
28-30 किग्रा में प्रथम नक्श खंड पानीपत, द्वितीय कुणाल खंड इसराना।
30-32 किग्रा में प्रथम तनीश रावल बापौली, द्वितीय तनीश नांदल पानीपत।
32-34 किग्रा में प्रथम लविश पानीपत, द्वितीय वंश बापौली।
34-36 किग्रा में प्रथम आशीष इसराना, द्वितीय नक्श बापौली।
38- 40 किग्रा में प्रथम हर्ष इसराना, द्वितीय दक्ष मतलौडा।
40 - 42 किग्रा में प्रथम देव पानीपत, द्वितीय यश इसराना।
42- 44 किग्रा में प्रथम गौरव इसराना, द्वितीय लव पानीपत।
46 - 48 किग्रा में प्रथम आयुष इसराना, द्वितीय कृष समालखा।
48 - 50 किग्रा में प्रथम गोविंद इसराना
आयु वर्ग 17 वर्ग (छात्र)
46 किग्रा में प्रथम प्रतीक इसराना, द्वितीय नायद हुसैन बापौली।
46-48 किग्रा प्रथम हिमांशु इसराना, द्वितीय साहिल बापौली।
48-50 किग्रा में प्रथम अंशु बापौली, द्वितीय ध्रुव सैनी मतलौडा।
सिवाह गांव स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद