फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शमी वाल्मीकि बने बहुजन समाज पार्टी सेक्टर-15 नूरवाला के अध्यक्ष

Mon, 27 Oct 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की बैठक के दोरान उप​स्थित पदा​धिकारी व सदस्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में बहुजन समाज पार्टी पानीपत ग्रामीण की विधानसभा की बैठक रविवार को नूरवाला के अंबेडकर भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष भूप सिंह मान ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव रामकुमार सालवन, जिलाध्यक्ष फुल कुमार नंबरदार, पूर्व जिला अध्यक्ष मांगेराम कोरी, जिला संगठन सचिव राजपाल महाराज, पानीपत विधानसभा प्रभारी सतीश पांचाल, विधानसभा कोषाध्यक्ष सत्यनारायण, शहरी विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश, पूर्व में विभिन्न पदों पर रहे शुभकरण, जगबीर आट्टा, राज सिंह ने सभी साथियों से चर्चा करके बहुजन समाज पार्टी पानीपत ग्रामीण के सेक्टर-15 नूरवाला का गठन किया। इसमें शमी वाल्मीकि को सेक्टर का अध्यक्ष, संजय, तरुण, संदीप, प्रिंस, सतपाल, संदीप सिंह, हुकम सिंह, मेहर सिंह, अमित इन सभी को सेक्टर सचिव लगाया गया है। नीटू प्रजापत को सेक्टर का बहुजन वालंटियर फोर्स का सदस्य लगाया गया है।

इस कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकत्ताओं ने हिस्सा लिया। बहुजन समाज पार्टी जिले के विभिन्न सेक्टर और बूथों पर लगातार कार्य कर रही है। आने वाली समय में सेक्टर और बूथों के तहत लगभग 12000 लोगों को पदाधिकारी बनाकर बहुजन समाज पार्टी में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव रामकुमार सालवन ने कहा कि पार्टी ने सरकार को जिताया। अगर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की विचारधारा पर उंगली उठाई गई तो बहुजन समाज पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। आने वाले समय में बहुजन समाज पार्टी बीजेपी को कड़ा जवाब देने के लिए तैयार है। मनोहर लाल खट्टर द्वारा जो बयान दिया गया है, उसके खिलाफ बहुजन समाज पार्टी ने कड़ा एतराज जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें