फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 50 हजार रुपये के विवाद में युवक की हत्या का सातवां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने 50 हजार रुपये के लेन-देन के विवाद में युवक की हत्या के मामले में चार महीने से फरार चल रहे सातवें आरोपी रणजीत को गिरफ्तार किया है। आरोपी को वीवर्स कॉलोनी से पकड़ा गया। वह मूल रूप से बिहार के गया जिले के गांव पड़रावा का रहने वाला है और फिलहाल वीवर्स कॉलोनी में किराये पर रह रहा था।
डीएसपी सुरेश कुमार ने बुधवार को बताया कि हरिनगर निवासी मधु ने शिकायत दी थी कि 50 हजार रुपये के विवाद में आरोपियों ने उसके पति सूरज की हत्या कर दी थी। आरोपियों ने सूरज को एक दुकान में बंद कर दिया था। सूचना मिलने पर पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी अरविंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दुकान का शटर खुलवाया। अंदर सूरज मृत मिला था। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। थाना प्रभारी अरविंद की टीम ने मंगलवार शाम सातवें आरोपी रणजीत को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें