सागर हत्याकांड मामले में सीआईए-1 ने हत्या करने वाले मुख्य आरोपी आर्यन समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी कोहंड के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे और भागने की फिराक में थे। गुप्त सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को काबू किया। पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दो आरोपियों को जेल भेज दिया और पांच आरोपियों को चार दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया।
सीआईए-1 प्रभारी राजपाल ने बताया कि सागर हत्याकांड मामले में पुलिस पहले ही सात गिरफ्तारी कर चुकी है। इन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। कोहंड से गांव गांजबड निवासी अरुण, लोहारी निवासी राहुल लोहारी निवासी भूपेंद्र उर्फ रांझा, बड़ौली निवासी आर्यन कोहंड निवासी सोनू, कोहंड निवासी अजय गांजबड़ निवासी साहिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया और जहां से अरुण, भूपेंद्र, सोनू, आर्यन और राहुल को चार दिन के रिमांड पर लिया। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि उनका सागर के साथ कोई झगड़ा नहीं था, लेकिन सागर ने उनकी मुखबिरी सचिन से की थी।