फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने दी तलाक की धमकी तो पति ने तीन दिन में दूसरी बार किया सुसाइड का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी और ससुुराल वालों की ओर से दी जा रही तलाक की धमकी से क्षुब्ध होकर गांधी मंडी निवासी डिलिवरी ब्वॉय ने तीन दिन में दूसरे बार आत्महत्या का प्रयास किया। सोमवार को नहर में छलांग लगा दी तो रिश्तेदारों ने उसे बाहर निकालकर बचाया वही इसे पहले घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया था, तब पड़ोसियों ने बचा लिया था।
विज्ञापन

पीड़ित पति संजय (22) ने बताया कि चार दिन पहले उसकी पत्नी ने माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार किया तो उसने डांट लगा दी। पत्नी मायके चली गई और अब तलाक देने की धमकी दे रही है। उसने बताया कि 26 दिसंबर को कुटानी रोड पहलवान चौक निवासी युवती से उसकी शादी हुई थी। चार दिन पहले पत्नी ने उसकी माता-पिता के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस पर उसने पत्नी को डांट लगा दी। उसी दिन मायके से उसकी सास और दादस आईं और उसे अपने साथ ले गईं। उसने अगले दिन सुबह कॉल कर गलती भी मानी तो पत्नी ने तलाक लेने के लिए कहा। परेशान होकर उसने चावल में रखने वाला जहरीले पदार्थ खा लिया। इस दौरान पड़ोसी आए तो तबियत खराब देखकर उन्होंने उसे उल्टी कराई, जिससे वह बच गया। सोमवार को फिर से कॉल किया तो तलाक की बात की गई, इस बाद दिल्ली पैरलल नहर पर गया और छलांग लगा दी, लेकिन बिंझौल गांव निवासी रिश्तेदार विनोद और विकास ने उसे बचा लिया।
कॉल आई थी कि मैं परेशान हूं, आकर सामान ले ले...
बिंझौल निवासी विनोद ने बताया कि संजय दूर के रिश्ते में साला लगता है। सोमवार को संजय की कॉल आई और कहा कि वह परेशान है, आत्महत्या करना चाहता है। उसने बिंझौल नहर पर मिलने के लिए बुलाया। वह बिंझौल नहर पर पहुंचे तो देखते ही संजय ने नहर में छलांग लगा दी। जिसके बाद वह और उसका साथी विकास भी नहर में कूद गए और संजय को बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें