फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दावेदारों को झटका, अभी नहीं होगा बार एसोसिएशन का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदारों को झटका लगा है। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल ने एसोसिएशन के चुनाव के कार्यक्रम को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। पानीपत में प्रधान पद के लिए तीन दावेदारों के नाम चल रहे थे। कार्यक्रम जारी होने के बाद सभी ने अपने पक्ष में बैठक करनी भी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

पंजाब एवं बार काउंसिल ने बार एसोसिएशन चुनाव के 15 मई की तारीख तय की थी। इस बार महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था लेकिन बार में उतना आरक्षण नहीं मिल रहा था। पानीपत में भी मात्र एक ही पद को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया था। कई स्थानों पर इसके साथ ही कुछ अधिवक्ताओं का कहना था कि चुनाव कार्यक्रम जारी होने और मतदान के बीच कम से कम 60 दिन का समय होना चाहिए। जिसे देखते हुए फिलहाल बार काउंसिल ने चुनाव कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।
बार चुनाव रद्द होने से एक बार फिर दावेदारों की तैयारियों को झटका लगा है। पानीपत में प्रधान पद के लिए तीन दावेदार सामने आए थे। कार्यक्रम जारी होने के बाद तीनों ने अपने-अपने समर्थन में बैठक भी की थी। वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए दो और सचिव पद के लिए दो महिला अधिवक्ता अपनी दावेदारी ठोस चुकी थी लेकिन कार्यक्रम जारी होने के तीन दिन बाद ही चुनाव रद्द होने से दावेदारों की उम्मीदों को फिलहाल झटका लगा है। अभी महिला आरक्षण का मामला बार काउंसिल ऑफ इंडिया में सुनवाई के लिए चला गया है। आरक्षण तय होने के बाद ही चुनाव का कार्यक्रम जारी होगा। पानीपत बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दुहन चुनाव कार्यक्रम रद्द हो चुकी है। नया कार्यक्रम जारी होने के बाद चुनाव की तैयारी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें