पानीपत। डाडौला गांव की बेटी हिमानी बॉक्सिंग में पदक हासिल कर जिले और गांव का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने जिला और राज्य स्तर पर दस पदक हासिल किए है, साथ ही वर्तमान में वह राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने के लिए लगातार अभ्यास कर रही है। आर्मी बॉक्सिंग एकेडमी के कोच अमन और अजय की देखरेख में हिमानी अभ्यास कर रही है। पिता नरेश कुमार किसान और मां सुनीता गृहिणी है। वह गांव के ही ज्ञान विद्या मंदिर स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है। पिता के प्रोत्साहन से ही उन्होंने खेलों में भाग लेना शुरू किया था, साथ ही कोच द्वारा दिए जा रहे बेहतर खेल प्रशिक्षण से वह जिला और राज्य स्तर पर पदक हासिल किए है।
कोच अजय और अमन ने बताया कि हिमानी ने शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष कर इस मुकाम को हासिल किया है। वह पिछले दो सालों से लगातार बॉक्सिंग का अभ्यास कर रही है। उन्होंने जिला और राज्य स्तर पर दस पदक हासिल किए है। पिता के प्रोत्साहन से ही उन्होंने खेलों में भाग लेना शुरू किया था, साथ ही वर्तमान में वह राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए सुबह-शाम एकेडमी में पहुंचकर अभ्यास कर रही है। उन्होंने हाल ही में बहादुरगढ़ जिले में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है, साथ ही उन्होंने रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है। खिलाड़ी हिमानी ने बताया कि पिता के सहयोग और कोच के मार्गदर्शन से ही उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है। उन्होंने बताया कि देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करना ही उनका लक्ष्य है।