फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अजरबैजान भेज किया प्रताड़ित, ठगे 9.50 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अर्जुन नगर के एक छात्र से ठग ने इंग्लैंड भेजने के नाम पर 9.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठग ने छात्र को इंग्लैंड भेजने की बजाय अजरबैजान भेज दिया। वहां उसे पीटा गया उसको प्रताड़ित किया गया। छात्र किसी तरह से वहां से वापस भारत आया।
विज्ञापन

उसने इसकी शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुटी है।काबड़ी रोड स्थित अर्जुन नगर निवासी आकाश ने बताया कि उसने जुलाई 2022 में बसताड़ा गांव स्थित आरपीआईआईटी कॉलेज में डीएमएलटी कोर्स में दाखिला लिया था। उसकी जान पहचान जोशी माजरा गांव निवासी बलकार कुंडू से थी। बलकार ने उसे कहा कि वह युवकों को इंग्लैंड भेज उनको वहीं नौकरी दिलाता है।
उसने उसे इंग्लैंड भेजकर वहीं नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उनकी 9.50 लाख रुपये में बात पक्की हो गई। बलकार ने उनसे पैसे ले लिए और उसको इंग्लैंड भेजने की बजाय अजरबैजान ले गया। वह उसे वहां छोड़कर वापस भारत आ गया। जब उसने उसको इंग्लैंड भेजने की बात कही तो उसने कहा कि वह उसे डोंकी से भेज देगा। उसने इसके लिए मना कर दिया। यहां उसको उसके एजेंट ने पीटा। उसे मजदूरों की तरह काम कराया गया। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। वह किसी तरह वापस भारत आया। उसने आपबीती परिजनों को बताई। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें