फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर वरिष्ठ फोटोग्राफरों को किया सम्मानित

Fri, 22 Aug 2025 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। फोटोग्राफर एसोसिएशन पानीपत द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि शहरी विधायक के सुपुत्र राहुल विज रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप राठी ने की और मंच का संचालन महामंत्री मनोज रहेजा ने किया। मुख्यातिथि और प्रधान कुलदीप राठी ने वरिष्ठ फोटोग्राफरों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

दीपक सलूजा ने कहा कि डिजिटल युग में फोटोग्राफरों को नई तकनीकों को अपनाना चाहिए ताकि वे समाज और व्यवसाय दोनों की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर सकें। राहुल विज ने फोटोग्राफर को आधुनिक तकनीक का प्रयोग करने की राय दी और कहा कि आपके द्वारा खींचे गए चित्र एक भावनात्मक कहानी बुनते है। इस जज्बे को कायम रखिए और अपनी तकनीक को और बेहतरी की तरफ ले जाए। कार्यक्रम में लगभग 250 फोटोग्राफर शामिल हुए। इस अवसर पर पूरण मिगलानी, रिप्पी वाधवा, मनिंद्र चावला, राजेश शर्मा, मनोज सलूजा, जगबीर मलिक, हरबंस पृथ्वी, राकेश वर्मा और आनंद स्वरूप उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें