पानीपत। लाल बत्ती स्थित कांग्रेस भवन में जिला स्तरीय बैठक व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ग्रामीण रमेश मलिक व पानीपत ग्रामीण हलके से पूर्व प्रत्याशी सचिन कुंडू सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश चंद पुहाल को खादी वस्त्र, खादी की माला व तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश मलिक ने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा और दशकों से कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी निष्ठा व सेवा भाव से काम करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भविष्य में इसी तरह से सम्मानित किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पानीपत जिला के सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करके बहुत जल्द ही कांग्रेस का बूथ ब्लाक, हलका व जिला स्तर पर मजबूत संगठन बनाया जाएगा। जिसमें पार्टी के सभी निष्ठावान व मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ नेता खुशीराम जागलान, डाॅ. ओमवीर पंवार, दीपक खटखड़, मौहकम छौक्कर, एडवोकेट रमेश अत्री, ओबीसी सैल के जिला संयोजक सुभाष तंवर, एससी विभाग के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सतपाल वाल्मीकि व शहरी जिला अध्यक्ष नरेंद्र भिवान व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रियांश मलिक मौजूद रहे।