फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वरिष्ठ एडवोकेट राम मोहन राय को भाई जी सुब्बाराव सद्भावना पुरस्कार से किया सम्मानित

Thu, 09 Oct 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
एडवोकेट राम मोहन राय को सम्मानित करते मुख्याति​थि व अन्य। स्रोत : स्वयं 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। ग्लोबल यूथ फेस्टिवल के समापन पर वरिष्ठ एडवोकेट और सामाजिक कार्यकर्ता राम मोहन राय को भाई जी सुब्बाराव सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राष्ट्रीय युवा योजना के लिए प्रदान किया जाता है। जो युवाओं को शांति, एकता और सद्भावना के लिए प्रेरित करने का माध्यम है। पुरस्कार के रूप में उन्हें एक प्रशस्ति पत्र, एक शॉल और 51 हजार रुपये की राशि भेंट की गई। यह सम्मान न केवल राय के लंबे सामाजिक संघर्ष को मान्यता देता है, बल्कि भाई जी सुब्बाराव की विरासत को भी जीवंत करता है।
विज्ञापन

दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर संत निरंकारी भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। युवाओं को गांधीवादी मूल्यों एकता, अहिंसा और समानता के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य रखा था। फेस्टिवल के अंतिम दिन यह पुरस्कार सांप्रदायिक सद्भावना और विश्व शांति के क्षेत्र में योगदान को सम्मानित करने के लिए जाना जाता है।

एडवोकेट राम मोहन राय को सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य। स्रोत : स्वयं 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें