फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रैक पर मिला युवक का अर्धनग्न शव, शिनाख्त नहीं

Sun, 08 Dec 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली-अंबाला मुख्य रेल लाइन पर दीवाना रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शव को जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह रखवा दिया है।
विज्ञापन

जीआरपी सब इंस्पेक्टर जसबीर ने बताया कि जीआरपी को शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि दीवाना रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव पड़ा है। जिसकी पहचान नहीं हो सकी। मौके पर पहुंच कर अर्धनग्न हालात में मिले शव की पहचान के प्रयास किए लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह पहुंचा दिया है। मृतक के गले में काला धागा और दाहिनी बाजू पर काला धागा और लाल डोरा बंधा हुआ मिला। जीआरपी शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें