फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कुलदीप नगर में सड़क पर रख दिया शराब का ठेका का खोखा, हंगामे के बाद पुलिस ने हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुराना औद्योगिक क्षेत्र के कुलदीप नगर सड़क पर खोखा रखकर शराब का ठेका खोला गया। जिसका क्षेत्रवासियों ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सोमवार दोपहर को क्षेत्रवासियों और ठेकेदार के बीच कहासुनी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी क्षेत्रवासियों और ठेकेदार के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से मामले को शांत कराया। बाद में क्रेन लगाकर ठेके को सड़क से हटवा दिया। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी का कहना है कि ठेकेदार से शराब का ठेका खोलने अनुमति पत्र मांगे हैं।
विज्ञापन

मामला कुलदीप नगर का है। औद्योगिक क्षेत्र में शराब का ठेका खोलने की तैयारी थी। क्षेत्र में शराब का ठेका खोलने की तैयारी चल रही थी। ठेकेदार ने एक खोखा सड़क किराने रख दिया था। जिसका क्षेत्रवासी विरोध कर रहे थे। सोमवार को क्षेत्रवासियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान ठेकेदार से भी उसकी नौंक-झौंक हो गई। सूचना पर थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी देवेंद्र भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।
क्षेत्रवासी गौरव का कहना है कि ठेके को सड़क के बीच में ही रख दिया गया। सड़क से होकर फैक्टरियों में काम करने वाले मजदूर जाते हैं। बच्चे भी स्कूल जाते हैं। जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क पर ठेका नहीं चलने दिया जाएगा। वहीं, ठेकेदार राहुल का कहना है कि उनके पास लाइसेंस है। गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री होती है। जिस कारण लोग ठेके का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पास ठेका खोलने की अनुमति है।
विज्ञापन


आजाद नगर का मामला भी उलझा
आजाद नगर में शराब के ठेके का मामला भी उलझा हुआ है। स्थानीय लोगों दो दिन इसका विरोध किया था। ठेकेदार इस मामले के लिए कोर्ट में चले गए थे। शहरी विधायक प्रमोद विज ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने एक्साइज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। कोर्ट ने इस मामले में 20 जुलाई को सुनवाई करेगा।
वर्जन
शराब का ठेका खोलने के लिए सड़क किनारे खोखा रखा गया था। जिसका क्षेत्रवासियों ने विरोध किया। फिलहाल खोखा हटवा दिया गया है। ठेकेदार से लाइसेंस और लोकेशन के दस्तावेज मांगे हैं।
विज्ञापन

-देवेंद्र, प्रभारी थाना पुराना औद्योगिक।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें