फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हस्तशिल्प के हुनर से विदेशों तक पहचान बना रहीं इसराना की सीमा

विज्ञापन
सीमा। स्वय
विज्ञापन
आठवीं कक्षा से शुरू हुआ शौक बना प्रतिभा, घर में उपलब्ध सामान से तैयार करती हैं आकर्षक कलाकृतियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। इसराना की सीमा हस्तशिल्प के हुनर से अपनी अलग पहचान बना रही हैं। आठवीं कक्षा से शुरू हुआ उनका शौक अब उनकी प्रतिभा बन चुका है। वह घर में उपलब्ध सामान से आकर्षक तस्वीरें और सजावटी वस्तुएं तैयार करती हैं। उनकी बनाई कलाकृतियां ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से विदेशों तक पहुंच रही हैं और उन्हें वहां से ऑर्डर भी मिल रहे हैं।

सीमा ने बताया कि बचपन से ही उन्हें हाथों से चीजें बनाने और उन्हें नया रूप देने का शौक रहा है। आठवीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान हस्तशिल्प के प्रति उनकी रुचि बढ़ी। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी कल्पनाशक्ति के दम पर अलग-अलग तरह की कलाकृतियां बनाना शुरू किया। समय के साथ उन्होंने अपने हुनर को निखारा और तस्वीरों के साथ सजावटी सामान तैयार करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा साधारण और घर में उपलब्ध वस्तुओं का इस्तेमाल कर आकर्षक कलाकृतियां बनाती हैं। किसी भी वस्तु को नया रूप देने के लिए वह बारीकी और रचनात्मकता के साथ काम करती हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए उन्हें अपनी कला लोगों तक पहुंचाने का अवसर मिला है। अब उनकी कलाकृतियों के लिए विदेशों से भी ऑर्डर मिल रहे हैं। उनका सफर इस बात का उदाहरण है कि निरंतर प्रयास और हुनर के दम पर महिलाएं अपने शौक को पहचान दिला सकती हैं।

9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें