फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बाबरपुर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। सिक्योरिटी गार्ड फैक्ट्री से अपने कमरे पर लौट रहा था। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने दूसरे सिक्योरिटी गार्ड के बयान पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव का अंतिम संस्कार करवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में नारायणा गांव निवासी नवीन ने बताया कि वह गांव नारायणा का रहने वाला है। वह एक सिक्योरिटी कंपनी में काम करता है। उनकी कंपनी में तीन माह पहले काली प्रसाद मिश्रा (70) आया। उसने बताया था कि उसका कोई नहीं है। उसे नौकरी चाहिए, जिससे वह अपना गुजारा कर सके।



कंपनी में उसे सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दे दी थी। वह गांव बाबरपुर के पास एक किराए के मकान में रहने लगा था। उसने अपनी पत्नी और बच्चों के बारे में कभी किसी को कुछ नहीं बताया था। चार फरवरी की सुबह सात बजे वह अपनी नाइट ड्यूटी कर अपने कमरे पर जाने के लिए निकला था। उसने सूचना मिली कि जीटी रोड पर बाबरपुर के पास सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें