फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 1.45 करोड़ के बजट से सेक्टर 11-12 की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। 1.45 करोड़ रुपये के बजट से शहर के पॉश इलाकों में शुमार सेक्टर 11-12 का कायाकल्प करने की तैयारी की जा रही है। इसके नगर निगम पानीपत ने क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्यों का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन

इसके तहत सेक्टर के दो प्रमुख हिस्सों की सड़कों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नई स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाई जाएगी। नगर निगम की ओर से इन कार्यों के लिए री-कॉल (दोबारा) ओपन टेंडर जारी कर दिए गए हैं।
मदर टेरेसा रोड से एसडी स्कूल मार्ग पर खर्च होंगे 61.29 लाख : पहले प्रोजेक्ट के तहत वार्ड-15 में आने वाले मदर टेरेसा रोड से एसडी विद्या मंदिर स्कूल रोड (मकान नंबर 437 के समीप) तक के लिंक मार्ग का पूरी तरह से कायाकल्प किया जाएगा। इस कार्य पर 61.29 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। यहां बिटुमिनस (तारकोल) की मजबूत सड़क बनाने के साथ स्टॉर्म वाटर लाइन डाली जाएगी। इस कार्य को अलॉटमेंट के बाद पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसी को 240 दिनों (8 महीने) का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे प्रोजेक्ट के लिए 84.28 लाख रुपये का बजट तय : सेक्टर-12 के अन्य संपर्क मार्गों के लिए नगर निगम ने 84.28 रुपये का दूसरा बड़ा टेंडर जारी किया है। इस विकास योजना के तहत श्री सनातन धर्म मंदिर से ग्रीन पार्क के पास मित्तल मेगा रोड तक तारकोल की मजबूत सड़क का निर्माण किया जाएगा और स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाई जाएगी।
इसके अतिरिक्त, मदर टेरेसा रोड से आर्य समाज मंदिर हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-12 लिंक रोड को भी सुदृढ़ किया जाएगा। इस बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसी को 300 दिनों (करीब 10 महीने) का समय मिलेगा।

सेक्टर-11-12 पिछले दिनों ही नगर निगम के अंतर्गत आए हैं। इनमें विकास कार्यों का पूरा खाका तैयार किया है। सड़क और स्टॉर्म वाटर की लाइन बिछाई जाएगी। दोनों प्रोजेक्ट समय पर पूरे कराए जाएंगे। -रमेश बागड़ी, चीफ इंजीनियर, नगर निगम।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें