फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सेक्टर-29 थाना का 1.67 करोड़ जीर्णोद्धार, उद्घाटन पर एसपी ने कहा कि फरियादियों के साथ शालीनता जरूरी

Sat, 06 Jun 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 के भवन का 1.67 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार किया है। इसमें फरियादियों के बैठने के लिए बड़ा शेड भी बनाया है। यहां एक साथ 40 लोग बैठ सकेंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार को थाना भवन का उद्घाटन किया। थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर अच्छे वातावरण में बेहतर तरीके से कार्य करने और फरियादियों के साथ शालीनता अपनाने की सीख दी। इससे पहले हरियाणा पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के अधिकारियों ने एसपी का स्वागत किया। एसपी ने थाना परिसर में मरम्मत कार्य, रंग-रोगन, स्वच्छता व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक व सुव्यवस्थित थाना परिसर न केवल पुलिसकर्मियों के कार्य निष्पादन को बेहतर बनाएगा, बल्कि आम जनता को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। थाना परिसर में फरियादियों के बैठने के लिए शेड बनाया गया है। इसमें एक साथ 40 लोग बैठ सकते हैं। भवन के जीर्णोद्धार होने से पुलिस के साथ फरियादियों को काफी सुविधा मिलेंगी। पुलिसकर्मियों को इसके रखरखाव व स्वच्छता को आवश्यक रूप से अपनाना होगा। थाने में आने वाले फरियादियों की सुनवाई कर समस्या समाधान करने के साथ उनके साथ शालीनता का व्यवहार करना होगा। लोगों के हितों की रक्षा करना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने थाना परिसर में पौधरोपण करने के लिए भी प्रेरित किया।
परिसर में यह सुविधा दी
थाना के भूतल पर प्रभारी का कमरा बनाया है। इसके साथ एमएचसी, ड्यूटी ऑफिसर का कमरा, वायरलेस कमरा, महिला व बच्चों के लिए कमरा, महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग लॉकअप व वॉशरूम बनाए हैं। प्रथम तल पर अनुसंधानकर्ता के लिए कमरे, वर्क स्टेशन, किचन, डायनिंग रूम व मनोरंजन कक्ष बनाया है। परिसर में पक्की पार्किंग के साथ ही फरियादियों के बैठने के लिए शेड बनाया है। स्वच्छ पानी के लिए वाटर कूलर व आरओ लगाए हैं। इसके साथ टॉयलेट व वाशरुम भी बनाए गए हैं। इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी आत्माराम, डीएसपी मुकेश कुमार, थाना प्रभारी सुभाष, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के एसई नरेश कुमार, एक्सईएन इंद्रपाल, एसडीओ सुरेंद्र सिंह व सिवाह गांव के सरपंच प्रतिनिधि रणदीप आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें