फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिविर में स्थानीय व्यंजनों, मसालों, फलों और सब्जियों पर आधारित जानकारी दी

Sat, 06 Jun 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापौली में भारतीय भाषा समर कैंप में विद्यार्थियों को स्थानीय व्यंजन, मसाले, फल और सब्जियों पर आधारित जानकारी दी।
विज्ञापन


प्राध्यापक आजाद सिंह ने कहा कि हमारे स्थानीय व्यंजन अपनी सादगी और पौष्टिकता के लिए जाने जाते हैं। बाजरा, बेसन, दूध में भरपूर पोषक तत्व होते हैं। ये हमारे शरीर को भरपूर ऊर्जा देते हैं। घी, दूध, दही, लस्सी,चूरमा, खिचड़ी, बाजरे की रोटी चने का साग हरियाणा प्रदेश की पहचान बन चुकी है। सुनील वत्स ने हरियाणा के पारंपरिक और सादे भोजन में मसालों का महत्व के बारे बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य की रक्षा और पाचन को मजबूत करने के लिए भी प्रयोग किए जाते हैं। हींग, जीरा, अजवायन, औषधि का काम भी करते हैं। मीनाक्षी ने सब्जियों की पौष्टिकता, भोजन में सलाद का महत्व, और उनके गुणों बारे बताया। छात्राओं को फल और सब्जियों की दुकान लगा कर उनकी खरीद करनी सिखाई। बच्चों को शिकंजी बनाना सिखाया, स्लाद बनानी सिखाई गई। गुलशन कुमार ने फलों की जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें