फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आईटीआई में आज जारी होगी पहली मेरिट सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से प्रदेश सहित जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पहले चरण में वीरवार तीन जुलाई को मेरिट सूची जारी होने के साथ सीट अलॉटमेंट की जाएगी।
इसमें सात जुलाई तक दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन होगा, जबकि विद्यार्थी आठ जुलाई तक फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकेंगे। नौ जुलाई को रिक्त सीटों का ब्यौरा जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले आईटीआई में आवेदन प्रक्रिया 27 जून को संपन्न हो चुकी है। विभाग ने आवेदन की तिथि सात दिन बढ़ाने के साथ आईटीआई में दाखिले का नया शेड्यूल् भी जारी किया था।
विज्ञापन

नए शेड्यूल के अनुसार 03 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। आईटीआई संस्थानों में अब चार की बजाय तीन चरणों में दाखिला प्रकिया चलेगी। दाखिला संबंधी सारी जानकारी विवरण पत्रिका, संस्थानों की सूची और संस्थान की सीटों के बारे सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें