फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शराब ठेके पर हुई लूट में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। दो शराब ठेकों पर लूट की वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। इससे पहले भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी सुमित सरोहा ने बताया बीते 27 मार्च को सेक्टर-29 बाइपास स्थिति शराब के ठेके व समालखा व पट्टीकल्याणा के बीच शराब ठेकों पर लूट हुई थी। कार सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद से ही पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने लूट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जिससे पूछताछ में अन्य साथियों के नाम भी सामने आए थे। बुधवार को पुलिस ने एक अन्य आरोपी फारूख निवासी कप्तान नगर हाल कलंदर पीर को काबू कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 27 मार्च को वह साहिल निवासी गांजबड़ के साथ था। इसके बाद उनकी सुक्खा निवासी खटीक बस्ती व मोहित निवासी मुरथल आए और लूट की योजना बनाई थी।
बाइपास स्थित ठेके से 1 लाख 30 हजार रुपए व समालखा व पट्टीकल्याणा के बीच स्थित शराब ठेके पर एक लाख रुपये की लूट की थी। पुलिस ने कुछ दिन पहले साहिल को गिरफ्तार कर लिया था। अब बुधवार का फारूख को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 12 हजार रुपये की नगदी बरामद की गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। उसके साथी सुक्खा और मोहित की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें