समालखा। हलदाना चौकी पुलिस ने हलदाना गांव में घर में घुसकर मारपीट करने के दूसरे आरोपी यूपी के कैराना के बिलडा गांव के नीतिश को बुधवार शाम को चौकी के नजदीक से ही गिरफ्तार कर लिया है।
हलदाना चौकी इंचार्ज राणा प्रताप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके हलदाना निवासी अपनी बुआ के लड़के आरोपी नितिन उर्फ मालू के साथ मिलकर मारपीट की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी नीतिश को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। आरोपी नीतिन उर्फ मालू के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक तलवार व कार बरामद किया है। आरोपी पुलिस को बताया कि गांव निवासी शुभम उर्फ दीपेंद्र के साथ उसकी दोस्ती है। कुछ दिन पहले गांव निवासी रमन व अमन ने मिलकर उसके दोस्त शुभम उर्फ दीपेंद्र के साथ मारपीट कर दी थी। इसकी रंजिश रखते हुए उसने ममेरे भाई नीतिश के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। थाना समालखा की हलदाना चौकी में गांव हलदाना निवासी सुरेश ने तीन जनवरी को शिकायत दी थी। उन्होंने कुछ लोगों गाली गलौज करने और घर में घुसकर हमला करने के आरोप लगाए थे।