पानीपत। सेक्टर-13-17 निवासी नवीन ने अपने पार्टनर पर धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि फर्म के नाम से भुगतान कर आरोपियों ने जमीन खरीदी और उसकी रजिस्ट्री पत्नी के नाम करा दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने सुरेश व राकेश के साथ मिलकर श्रीओ कृष्ण कृपा फीड्स के अनाम से फर्म बनाई थी। फर्म मुर्गी दाना खरीदने व बेचने का काम करती थी। सुरेश और राकेश के बेटे मोहित ने करनाल के घरौंडा तहसील के गांव कुटेल में 183 कनाल जमीन का सौदा तय किया। उसमें से कुछ रुपये फर्म के खाते और कुछ पैसों के लिए मुर्गी दाने की सप्लाई की गई। बाद में जमीन की रजिस्ट्री सुरेश की पत्नी रेनू के नाम करा ली। नवीन का आरोप है कि पार्टनरों ने धोखाधड़ी कर फर्म के रिकॉर्ड में हेराफेरी कर जमीन खरीदी है जो साझेदारी अनिधियम का उल्लंघन है। सेक्टर-13-17 थाना पुलिस के प्रभारी दलबीर ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद