फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले दरबार में एसडीओ व शिकायतकर्ता भिड़े, धक्का मुक्की हुई

Fri, 17 Jun 2016 11:49 PM IST
beauro panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम के सीजीआरएफ के खुले दरबार में मतलौडा के एक उपभोक्ता ने चेयरमैन के सामने एसडीओ पर एक लाख रुपये मांगने के आरोप लगाए। चेयरमैन ने आरोपी एसडीओ को सामने किया तो दोनों के बीच तू-तड़ाक हो गई। कुछ देर में मामला भड़क गया और नौबत धक्का मुक्की तक आ गई। मामला बढ़ता देख शिकायकर्ता को बाहर निकालना पड़ा। इसके अलावा दरबार में कई अधिकारियों पर काम न करने के भी आरोप लगे। दरबार में हालात यह रहे कि 32 शिकायतों में से केवल एक का समाधान किया जा सका। चेयरमैन ने बाकी शिकायकर्ताओं को वापस उन्हीं अधिकारियों के पास समाधान को भेज दिया, जिनसे वे संतुष्ट नहीं थे।  कुछ शिकायतकर्ताओं में सीजीआरएफ के चेयरमैन द्वारा अनदेखी पर रोष दिखा। उपभोक्ता बोले अधिकारी समस्याओं का समाधान करते तो उनको इतनी दूर शिकायत करने नहीं आना पड़ता।
विज्ञापन


गोहाना रोड स्थित सर्कल कार्यालय में शुक्रवार को सीजीआरएफ का दरबार लगाया गया। जिसमें चेयरमैन वीएस मान की अध्यक्षता में कार्यकारिणी के सदस्य बीके मल्होत्रा व एचएल सिंगला पहुंचे। दरबार करीब 12:30 शुरू होकर दो बजे तक चला। इस डेढ़ घंटे में 32 शिकायत आई, लेकिन अधिकारी 32 में से भी मात्र एक ही शिकायत का निवारण कर सकें। उन्होंने बाकी शिकायतों के समाधान को लेकर अधीनस्थ संबंधित अधिकारियों को लिख दिया।

ट्रांसफार्मर के काम के लिए मांगे एक लाख
दरबार में मतलौडा निवासी शिकायतकर्ता तंवर सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में निगम के एसडीओ पर एक लाख की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। एसडीओ ट्रांसफार्मर का काम करवाने के नाम पर पैसों की मांग कर रहा है। चेयरमैन ने तुरंत ही खुले दरबार में एसडीओ को उपस्थित होने को कहा। एसडीओ के आने के बाद शिकायतकर्ता व एसडीओ के बीच बात होते ही थोड़ी देर बाद ही दोनों में कहासुनी हो गई। दोनों में धक्का मुक्की भी हुई। एसडीओ ने रिश्वत लेने के आरोप को गलत ठहराया। जिसके बाद शिकायतकर्ता को कमरे से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन


फीडर को अलग किया जाए
पलड़ी गांव के निवासियों ने गांव का फीडर अलग करने की मांग की है। शिकायत में ग्रामीणों ने कहा कि पलड़ी गांव के फीडर पर चार गांव मांडी, बलाना, बजीरपुर टिटाना व इसराना के ट्रांसफार्मर जुड़े हुए हैं। पलड़ी गांव के फीडर से चार गांवों के ट्रांसफार्मर जुड़े रहने से गांव के फीडर पर ओवरलोड होने से लाइट के कट अधिक लगने साथ-साथ फीडर कई बार खराब हो चुका है। ग्रामीणों की कई बार शिकायक के बाद भी समाधान नहीं हुआ।

दो बार केबल प्रस्तावित, फिर भी लाइन चालू नहीं
वार्ड नंबर-18 के पार्षद संजीव कुमार ने शिकायत दी है कि तीन वर्ष पहले ट्यूबवेल की लाइन चालू कराने के लिए दी। गांव सोंधापुर वार्ड-18 में धर्मबीर बैरागी के खेत की लाइन गिरी हुई है। जो कि आज तक चालू नहीं की गई। धर्मबीर के नाम पर दो बार केबल प्रस्तावित की जा चुकने के बाद भी लाइन को चालू नहीं किया गया।

ट्रांसफार्मर की गारंटी साल, लेकिन बदलने में हो रही देरी
गांव कवी से गारंटी का ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए शिकायत दर्ज करवाई। उसने कहा कवी गांव में नफे सिंह ने अगस्त 2011 में ट्रांसफार्मर का कनेक्शन लिया था। जिसकी गारंटी छह साल की है। नफे सिंह ने बताया कि कई बार अधिकारियों के पास जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। नफे सिंह ने शिकायत में मांग कि उसका ट्रांसफार्मर को गारंटी अवधि रहते हुए बदला जाएं।

चमराड़ा फीडर बदलने की मांग की
बांध गांव के किसानों ने चमराड़ा फीडर पर बिजली चालू करवाने की मांग की। उन्होंने बताया गया कि गांव बांध के ट्यूबवेल चमराड़ा फीडर पर है। चमराड़ा फीडर मई 2016 से बाधित है। जोकि नौ जून को ठीक करवाया गया था, लेकिन कुछ घंटों तक चलने के बाद ही फिर से फीडर खराब हो गया, जो आज तक ठीक नहीं किया गया। उसके बाद 11 जून को तीन खंभे टूटने के बाद 13 जून को एसडीओ कार्यालय गए। जहां प्रस्ताव पास न होना बताया जाता है। ग्रामणों ने बताया कि चमराड़ा फीडर की फसल सूख चुकी है। उन्होंने फीडर जल्द से जल्द चालू कराने की मांग की।

हाई वोल्टेज की दी शिकायत  
जनक गार्डन बतरा कालोनी के लोगों ने खुले दरबार में शिकायत दी है। जिसमें कालोनी के घरों की छतों के ऊपर से बिजली की 11 हजार वोल्टेज की तार को हटवाने की मांग की। कालोनीवासियों ने बताया कि बरसात के दिनों में मकानों में करंट आ जाता है। ऐसे में हादसा होने का खतरा रहता है। वे अपनी मांगों को शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी के सामने भी रख चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका।

.. फिर भी समाधान नहीं
दलबीर नगर वार्ड नंबर-सात में गली में तार व खंभे ऊंचे करवाने के लिए शिकायत दी गई। बताया गया कि गली में देवी मंदिर फीडर की लाइन है। गली में तार व खंभे नीचे होने के कारण आवाजाही में परेशानी होती है। बड़े वाहन गली में आने से कई बार तार टूट चुकी है। जिससे गली में रहने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एसडीओ बिजली बोर्ड किला पानीपत में शिकायत देने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हुई है। किसी भी अधिकारी ने मौके पर जाकर जांच नहीं की। समस्या को करीब आठ माह हो चुके है।

2009 में भरे पैसे, अब तक मीटर नहीं लगा
काबड़ी गांव के दर्शनलाल ने शिकायत दी कि अक्टूबर 2009 में मीटर के पैसे जमा करवाने के बाद भी आज तक उनका मीटर नहीं लगाया गया। खुले दरबार में आने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। 2009 से बिजली दफ्तरों के चक्कर काटकर थक चुका है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है।


सीजीआरएफ के दरबार में 32 शिकायत आई हैं। जिनमें से एक-दो शिकायतों का निवारण तुरंत कर दिया गया। बाकि की शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के पास भेज दी हैं। उनका भी जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा। एक एसडीओ पर पैसे मांगने के आरोप लगे हैं। वे इन सब मामलों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

वीएस मान, चेयरमैन सीजीआरएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें