फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एसडीओ ने बिजली उपभोक्ताओं को सौंपे सब्सिडी चेक

Wed, 17 Sep 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। छाजपुर सब डिविजन बिजली निगम एसडीओ यतेंद्र कटारा ने बिजली उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी दी है। जिसके तहत घरों में सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती हैं। एसडीओ ने कई उपभोक्ताओं को सब्सिडी के चेक भी दिए।
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य घरों को आत्मनिर्भर बनाना और बिजली बिल में कमी करना है। जिसके लिए एक करोड़ घरों को रोशन करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत दो किलोवाट तक की प्रणालियों पर 60 प्र‎तिशत और दो से तीन किलोवाट के बीच की प्रणालियों पर 40 प्र‎तिशत सब्सिडी दी जाती है। तीन किलोवाट तक सब्सिडी की सीमा हैं। बिजली की बढ़ती दरों से परेशान होकर लोग सोलर ऊर्जा की ओर रुख कर रहे हैं। पीएम सूर्य घर बिजली योजना के तहत सरकार उपभोक्ताओं को सब्सिडी दे रही है। एसडीओ यतेंद्र कटारा ने बताया कि ‎केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को अच्छी सब्सिडी भी दी जा रही है। सोलर प्लांट स्थापित होने के बाद केंद्र सरकार द्वारा दिया जाने वाला अनुदान एक सप्ताह के अंदर खातों में पहुंच रहा है। सोलर प्लांट से उत्पादित ऊर्जा की खपत के बाद शेष यूनिटों को बिजली विभाग द्वारा क्रय भी किया जा रहा है। जिसका भुगतान बिजली विभाग उपभोक्ता के बिजली बिल में संतुलित कर देता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें