फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यूथ फेस्टिवल में एसडी पीजी कॉलेज ओवरऑल रनर-अप बना

विज्ञापन
एसडी पीजी कॉलेज में यूथ फे​स्टिवल के उप विजेता ट्राफी के साथ प्रधान दिनेश गोयल और प्राचार्य डॉ.
विज्ञापन
थियेटर की ओवरऑल और फाइन आर्ट्स व डांस की रनर-अप ट्रॉफी पर भी किया कब्जा
विज्ञापन

-25 विधाओं में हासिल किए रिकमेंडेड व कमेंडेड स्थान
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज 49वें जोनल यूथ फेस्टिवल में ओवरऑल रनर-अप बना है। कॉलेज यह स्थान लगातार 16वीं बार हासिल रहा है। यह महोत्सव आर्य पीजी कॉलेज में 14 से 16 अक्तूबर को आयोजित किया गया। कॉलेज ने इसके साथ ही थियेटर की ओवरऑल ट्रॉफी और फाइन आर्ट्स व डांस की रनर-अप ट्रॉफी भी अपने नाम की। कॉलेज लगातार 16वीं बार यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने में सफल रहा है।
कॉलेज परिसर प्रतिभागी विद्यार्थियों का शनिवार को स्वागत किया। कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल और प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने विजेताओं और शिक्षक प्रभारियों को सम्मानित किया। दिनेश गोयल ने कहा कि यूथ फेस्टिवल हरियाणा की संस्कृति और सामाजिक समरसता की अभिव्यक्ति है। ऐसे आयोजनों से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने इस सफलता का श्रेय प्रबंधन समिति, मार्गदर्शक शिक्षकों और विद्यार्थियों की अथक मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि आज के ये कलाकार ही कल के भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी कॉलेज के प्रतिभागियों का प्रदर्शन उच्च-कोटि का रहा। इसकी दर्शकों ने सराहना की। कॉलेज के प्रतिभागियों ने जोनल यूथ फेस्टिवल के दर्शकों पर एक अमिट छाप छोड़ी। जोनल यूथ फेस्टिवल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित किया जाने वाला सर्वाधिक गौरवमयी और लोकप्रिय फेस्टिवल है और इसी से इंटर जोनल और इंटर यूनिवर्सिटी प्रतिस्पर्धाओं की टीमों का चयन किया जाता है। जोनल यूथ फेस्टिवल में कम से कम 45 विधाओं

में प्रतिस्पर्धा थी। इनमें से कॉलेज 25 विधाओं में रिकमेंडेड व कमेंडेड स्थान पाया है।

यूथ फेस्ट की संयोजक डॉ. संगीता गुप्ता और डॉ. मोनिका खुराना के नेतृत्व में कॉलेज टीमों ने यह मुकाम हासिल किया। इनके साथ डॉ. संतोष कुमारी, प्रो. संजय चोपड़ा, डॉ. दीपा वर्मा, प्रो. ममता रावल, प्रो. शिवरानी, प्रो. डेनसन डी पॉल, डॉ. कविता, प्रो. किरण मलिक, प्रो. तन्नु मेहता, प्रो. सचिन सिंगला व प्रो. मीतु सैनी का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन


जोनल यूथ फेस्टिवल का परिणाम

रिकमेंडेड : संस्कृत नाटक, सांग, हरियाणवी नाटक, रसिया नृत्य, कोलाज मेकिंग।

कमेंडेड : ग्रुप डांस (जनरल), ग्रुप डांस (हरियाणवी), हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा, वन एक्ट प्ले, रिचुअल्स, क्लासिकल डांस (एकल), ऑन द स्पॉट पेंटिंग, डिबेट अंग्रेजी (विरुद्ध), कोरियोग्राफी, एलोकुशन (हिंदी), क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल (एकल), माइम, इंडियन ऑर्केस्ट्रा, संस्कृत भाषण, रंगोली, हरियाणवी नृत्य (एकल), कार्टूनिंग, डिबेट हिंदी (समर्थन) व डिबेट हिंदी (विरुद्ध)।

1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें