फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी एजुकेशन सोसाइटी ने 16 सदस्य किए निष्कासित, धोखाधड़ी का आरोप लगा

Sat, 01 Apr 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। शहर की सबसे प्रमुख शिक्षण संस्था एसडी एजुकेशन सोसाइटी के 16 सदस्यों को निष्कासित कर दिया गया है। इनमें गोयला और काबू बंसल ग्रुप के सदस्य हैं। इन दोनों ग्रुपों ने अब एकजुट होकर मित्तल ग्रुप पर धोखे से इस्तीफों के नाम पर उनको सोसाइटी से निष्कासित करने के आरोप लगाए हैं। दोनों ग्रुपों ने इसके विरोध में कानूनी और सामाजिक लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने नियमानुसार इस्तीफे स्वीकार करने की बात कही है।
एसडी एजुकेशन सोसाइटी के गोयला पक्ष के प्रवीण गोयल और बंसल ग्रुप के पवन उर्फ काबू बंसल ने शनिवार को प्राचीन सिद्ध श्री देवी मंदिर में बैठक के बाद मीडिया को जानकारी दी। पवन उर्फ काकू बंसल ने बताया कि एसडी एजुकेशन सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सोसाइटी के 16 सदस्यों को इस्तीफे की बात कहकर निष्कासित कर दिया है। पदाधिकारियों ने इसमें मनमर्जी की है। उन्हें इसकी जानकारी 22 मार्च को सोसाइटी कार्यालय में होने वाली बैठक में न बुलाने पर हुई। उन्होंने पता किया बताया गया कि उनके इस्तीफे 19 सदस्यीय कमेटी के सामने पेश किए गए थे, जिन्हें स्वीकार कर लिया गया है। इसके बाद उन्होंने सोसाइटी से आरटीआई के तहत सूचना मांगी, लेकिन उन्हें सूचना नहीं दी गई। उन्होंने जिला रजिस्ट्रार एवं फर्म कार्यालय से सूचना प्राप्त करनी चाही, लेकिन वहां से भी सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन

निष्कासन को लेकर लड़ेंगे कानूनी लड़ाई
पवन उर्फ काकू बंसल और प्रवीण गोयल ने बताया कि सोसाइटी के 201 सदस्य हैं। इसके 100 सदस्यों का मामला सेशन कोर्ट में चल रहा है। इसके अलावा 93 और 13 सदस्यों का केस हाईकोर्ट में चल रहा है। उन्होंने 2016 में हुए सोसाइटी के चुनाव को भी हाईकोर्ट में चैलेंज किया है। इसकी अगली सुनवाई 17 अप्रैल को है। उन्होंने आरोप लगाया कि चार परिवार ही सोसाइटी में अपना वर्चस्व चाहते हैं। उनको पिछले चुनाव को देखते हुए अपनी हार नजर आ रही है।
एक कॉलेज समेत शहर की कई प्रमुख संस्थाएं
एसडी एजुकेशन सोसाइटी जिले की सबसे प्रमुख शिक्षण संस्था है। इसके अंतर्गत एसडी पीजी कॉलेज, एसडी सीसे स्कूल, एसडी विद्या मंदिर जूनियर विंग, एसडी विद्या मंदिर सीनियर विंग, एमएएसडी पब्लिक स्कूल, एसडी एपिट इंडिया और एसडी मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज हैं। इसके अलावा एक स्कूल का निर्माण सेक्टर-छह में चल रहा है।
विज्ञापन


सोसाइटी के करीब 16 सदस्यों के इस्तीफे मिले थे। 19 सदस्यीय कमेटी ने इनके इस्तीफों को स्वीकार किया है। ये सब इस्तीफे संबंधित व्यक्ति ने खुद या फिर डाक से भेजे थे। उनको किसी तरह की गड़बड़ी लगती है तो वे कानूनी या दूसरी कार्रवाई कर सकते हैं। सोसाइटी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सेवा कार्य कर रही है।
डॉ. विजय अग्रवाल, सचिव, एसडी एजुकेशन सोसाइटी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें