फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी कॉलेज बना हरियाणा स्टेट बेसबॉल का ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा स्टेट बेसबॉल (पुरुष) का ओवर आल चैंपियन बनने पर कॉलेज लौटे खिलाड़ियों को बधाई देते - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज ने बेसबॉल (पुरुष) टूर्नामेंट का फाइनल जीतकर हरियाणा स्टेट बेसबॉल की ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा किया। इसके लिए टीम को हरियाणा सरकार की ओर से 28 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से भी नवाजा गया।
विज्ञापन

जोनल नॉकआउट मुकाबलों में एसडी कॉलेज की टीम ने हिंदू कॉलेज सोनीपत और राजकीय महाविद्यालय बल्लभगढ़ की टीमों को हराया। फाइनल के लीग मुकाबले में एसडी कॉलेज की टीम ने जाट कॉलेज रोहतक, डीएन कॉलेज हिसार और राजकीय महाविद्यालय पानीपत की टीम को पछाड़ा। पुरुष बेसबॉल टीम में शामिल रविंद्र, अशोक, सुमित, विशाल, अजय, विनय, भूपिंद्र, अनिल, जतिन, सोनू कुमार, आदित्य, बादल, रजत, विपिन और साहिल ने शानदार खेल दिखाया।
चैंपियनशिप का आयोजन राजकीय महाविद्यालय कालका में हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण ने किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुशीला बेनीवाल, कोच शरीफ, ग्राउंडसमैन प्रताप और अन्य स्टाफ सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों के कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें