इसराना। पानीपत-गोहाना हाईवे पर नई अनाज मंडी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार बीए द्वितीय वर्ष का छात्र घायल हो गया। घायल को पहले एनसी मेडिकल अस्पताल में लाया और बाद में गंभीर अवस्था में पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। इसराना थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पानीपत निवासी पारस वर्मा ने बताया कि आर्य पीजी कॉलेज पानीपत में म्यूजिक ट्रेनिंग में द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह वीरवार की शाम किसी काम से स्कूटी पर सवार होकर पानीपत से इसराना आ रहा था। वह नई अनाज मंडी के पास पहुंचा तो पीछे से एक अज्ञात वाहन चालक ने उसकी स्कूटी टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको एनसी मेडिकल कॉलेज ले गए। परिजनों ने यहां से उसको शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ इसराना थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।